मुजफ्फरनगर के वेदपाठी भवन में हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री 1008 नारायण स्वामी जी को अर्पित की जाती है सैकड़ों साल पुरानी 1008 रुद्राक्ष की माला। भक्तों की उमड़ती है भीड़।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर जनपद में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर के वेदपाठी भवन में हर वर्ष एक अनोखी परंपरा का पालन किया जाता है, जिसमें श्री श्री 1008 परम पूज्य गुरुदेव नारायण स्वामी जी को एक दुर्लभ और सैकड़ों वर्ष पुरानी 1008 रुद्राक्ष की माला अर्पित की जाती है।
इस माला का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बेहद विशेष है। यह माला न केवल रुद्राक्ष के पवित्र मनकों से बनी है, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत रूप से आज भी निभाया जा रहा है।
हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन के साथ यह माला पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच गुरुदेव को पुनः अर्पित की जाती है।
इस अवसर पर भक्तों की बड़ी संख्या वेदपाठी भवन में एकत्र होती है। दिन भर भजन-कीर्तन, ध्यान, सत्संग और गुरुवाणी की गूंज रहती है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठता है।