फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीका लगे बिना ही आ गया मैसेज, मुख्यमंत्री से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीका लगे बिना आ गया मैसेज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कोरोना से बचाव का बिना टीका लगाए ही एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर मैसेज आ गया। मैसेज आने से परेशान व्यक्ति के पुत्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर उसकी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी यश गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता संजीव कुमार ने कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन साइट पर पंजीकरण कराया था, जिसमें उन्हें टीकाकरण के लिए 12 मार्च का समय दिया गया था। आरोप है कि 12 मार्च को उसके पिता अस्पताल गए ही नहीं। बावजूद इसके टीकाकरण की डोज दिए जाने का उनके मोबाइल पर मैसेज आ गया। इस मामले को लेकर चिकित्सकों से भी बातचीत की गई, लेकिन उनकी शिकायत पर किसी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टे उन्हें वहां से चलता कर दिया। जिसके बाद मजबूर उन्हें इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें