फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के रुपये लेकर भागे युवक को पकड़ना पड़ा महंगा

विज्ञापन
खतौली थाने में कमेटी के रुपये दिलाने की मांग को लेकर थाने पर हंगामा करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कमेटी के रुपये लेकर भागे युवक को पकड़ना पड़ा महंगा
विज्ञापन

खतौली। होली चौक पर कमेटी डालने का काम करने वाला एक व्यक्ति कुछ माह पूर्व घर से फरार हो गया था। लोगों ने आरोपी को लगभग दो माह बाद पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़कर लाने वाले लोगों को ही हवालात में बंद कर दिया। फरार हुए कमेटी संचालक के पकड़े जाने की सूचना पर काफी लोग थाने पहुंचे। उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस से रुपये दिलाए जाने की मांग की।
होली चौक निवासी नितिन वर्मा नाम का व्यक्ति कमेटी डालने का काम करता है। नगर को दर्जनों लोगों ने इस व्यक्ति पर विश्वास करते हुए लाखों रुपये की कमेटियों डाल रखी हैं। लगभग दो माह पहले आरोपी व्यक्ति कस्बे से कहीं चला गया। नितिन वर्मा के परिवार ने उसकी थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। आरोपी पर लोगों की काफी रुपये होना बताया जा रहा है। तभी से उसकी तलाश में लोग लगे हुए थे। देर शाम तीन व्यक्तियों ने आरोपी युवक को मेरठ से पकड़ लिया और उसे लाकर खतौली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कमेटी डालने वाले युवक को हवालात में बंद कर दिया। वहीं आरोपी को पकड़कर लाने वाले युवकों को भी पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी संचालक के पकड़े जाने की सूचना पर कस्बे के अन्य लोग भी थाने पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए कमेटी संचालक से रुपये दिलाने की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक के साथ उसे पकड़ने वालों को भी चालान कर दिया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपस में झगड़ा करने के कारण सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें