संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। कस्बे के लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर काॅलेज व बाल निकेतन स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय केशो दास के जन्मदिवस पर रविवार को काॅलेज में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन जहीर फारुकी व संस्थापक के पौत्र शोभित गुप्ता व अमरीश गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लाला सुखलाल सनातन धर्म कन्या डिग्री काॅलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। साथ ही छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्कूलों व कालेजों में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिएं। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। काॅलेज प्रबंधक श्याम सुंदर ने काॅलेज की प्रगति रिपोर्ट पेश की। कक्षाओं में प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को पारितोषिक वितरित किए गए। इस मौके पर भारत भूषण खुल्लर, काॅलेज समिति के श्याम सुंदर, अनूप गोयल, डॉ. संदीप वर्मा, निर्दोष जैन, संदीप गोयल, सुरेश गोयल, पवन गर्ग, विपुल गोयल, सुधीर बंसल, नवीन गर्ग, रेवती रमण, डॉ़ दुष्यंत राणा, देवेंद्र कुमार, धीरज गर्ग, विनोद पाल, मनीष गोयल, राकेश शर्मा, भावना त्यागी, अर्चना देवी और सुमन रानी मौजूद रहे।