फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सव के रूप में मनेगा मातृ वंदना सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्भवती-धात्री महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और पोषण के लिए पूरे देश में चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को गति प्रदान के लिए प्रदेश में एक से सात सितंबर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जाएगा। इस सप्ताह को एक उत्सव के रूप में मनाने की योजना है, जिसके तहत सप्ताह के हर दिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस बार की थीम ‘मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि मातृ वंदना सप्ताह के पहले दिन एक सितंबर के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। हर ब्लाक पर मां-बच्चे एवं गर्भवती के लिए सेल्फी कार्नर बनाया जाएगा और मां एवं प्रथम शिशु अथवा गर्भवती की सेल्फी सोशल मीडिया जैसे-ट्विटर व व्हाट्सएप पर जनपद, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपलोड की जाएगी। चयनित फोटो को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदर्शित किया जाएगा।
सामुदायिक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए। सप्ताह के दूसरे दिन दो सितंबर को ग्राम सभा व शहरी निकाय की बैठक होगी। ग्राम सभा स्तर पर पर्चे का वितरण किया जायेगा, जिसमें योजना के लाभ एवं हेल्पलाइन नंबर 7998799804 को अंकित किया जाएगा। तीसरे दिन तीन सितंबर को घर-घर अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों से प्रपत्र एकत्र कर उसी दिन कंप्यूटर पर दर्ज कर अप्रूवल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चौथे दिन चार सितंबर को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए बैठक कर बैंक, डाक घर, यूआईडीआई, पंचायती राज व संबंधित क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पांचवें दिन पांच सितंबर को विशेष अभियान चलाकर करेक्शन क्यू में कमी लायी जाएगी, द्वितीय व तृतीय किश्त के मामलों का निस्तारण किया जाएगा और कोविड टीकाकरण के लिए संवेदीकरण अभियान चलाया जाएगा। छठे दिन छह सितंबर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर महिला सामुदायिक इवेंट का आयोजन होगा। गर्भवती को मौसमी फल, पौष्टिक आहार व अन्य खानपान की जानकारी दी जाएगी। पकवान, प्रश्नोत्तरी व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगा।
आखिरी दिन सात सितंबर को सहयोगी संगठनों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उत्कृष्ट उपलब्धि वाले ब्लाक स्तरीय अधिकारियों और उच्च उपलब्धि वाली आशा, आशा संगिनी व एएनएम को पुरस्कृत किया जाएगा। मातृ वंदना योजना के तहत तीन किश्तों में 5000 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें