फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से मारपीट, हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर गले में चुनरी का फंदा लगाकर उसकी हत्या की कोशिश की। पीड़िता के भाई ने आरोपी पति के साथ ही सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी आरिफ ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी मक्कीनगर निवासी अब्दुल सुब्हान से सात फरवरी 2021 को हुई थी। आरोप है कि निकाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल में विवाहिता का उत्पीड़न किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वालों ने दो बार ससुराल पक्ष को रुपये भी दिए, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा।
आरोप है कि 22 नवंबर की रात शौहर अब्दुल सुब्हान, ननद सुवालैहा उर्फ गुड्डो और सास आसमा ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए चुनरी से गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। सूूचना पर आरिफ व अन्य मायके पक्ष के लोग उसकी ससुराल पहुंचे तो विवाहिता गंभीर हालत में अचेत मिली, जिसे ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शौहर के साथ ही सास व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें