फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के लिए सज गए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। ऑटोमोबाइल, सराफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक और बर्तन की दुकानों पर सोमवार से ही ग्राहकों की भीड़ रही। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

त्योहारों के लिए शहरके नई मंडी बाजार, बिंदल बाजार, भगत सिंह रोड, रुडक़ी रोड, सदर बाजार, सराफा बाजार, कोर्ट रोड, गोशाला रोड, अंसारी रोड समेत अन्य बाजारों में चहल-पहल है। महिलाओं ने बाजार पहुंचकर खरीदारी की। शहर के नई मंडी बाजार में देर रात तक चहल-पहल रही।
ऑटोमोबाइल कारोबारी अरुण गुप्ता का कहना है कि धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। लोगों का रुझान बेहतर है। पिछले दो साल कोरोना के कारण ग्राहक कम रही।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल कारोबारी मोहित शर्मा का कहना है कि इस बार दुपहिया वाहनेां की अच्छी बिक्री की उम्मीद है। लोगों की आवाजाही बाजार में बढ़ी है।
इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी पवन अग्रवाल का कहना है कि लोग जरूरत का सामान भी खरीद रहे हैं। त्योहार में उत्साह का माहौल है।
सर्राफा बाजार में बूम की उम्मीद
सराफा कारोबारी संजय गोयल का कहना है कि त्योहारी सीजन में बाजार में बूम की उम्मीद है। पिछले दो साल कोरोना के कारण व्यापारियेां को दिक्कत हुई है। इस बार बेहतर की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें