फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ककरौली में बाजार बंद, घरों पर लगाए पलायन के पोस्टर, धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
ककरौली में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व भीड़। संवाद - फोटो : बहराइच में एक होटल पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
ककरौली। गांव ककरौली में दो दिन पहले हुई मारपीट की घटना ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। पीड़ित नरेश कुमार अग्रवाल और उनके परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाते हुए अपने घर के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मकान पर पलायन का बोर्ड लगाकर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए, जबकि करीब दो दर्जन व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। पुलिस ने दो दिन का समय मांगे जाने पर पीड़ित पक्ष शांत हुआ और पलायन के बोर्ड हटा दिए।
शुक्रवार को पीड़ित नरेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ धरने पर बैठे। आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने थानाध्यक्ष के सामने ही उन्हें और उनके परिवार को गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने खुद को सत्तारूढ़ दल से जुड़ा बताते हुए पुलिस कार्रवाई से बचने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान पीड़ितों ने थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

उनका कहना है कि घटना के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर केवल शांतिभंग में चालान किया। मजिस्ट्रेट से जमानत मिलने के बाद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, आरोपी ने जिस पिस्टल से मारने की धमकी दी है, उसे बरामद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे और गांव से पलायन कर जाएंगे।
-


ये था मामला
पीड़ित के अनुसार, आरोपी से उसके परिवार के अच्छे संबंध थे। दोनों पक्षों के बीच रुपयों का लेन-देन चलता था। कुछ दिन पहले उन्होंने आरोपी को सवा दो लाख रुपये व उनके दामाद ने दस लाख रुपये दिए थे। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी व उसके पुत्रों ने बुधवार को पीड़ित के घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीड़ित के परिवार पर हमला कर दिया था। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने पीड़ित नरेश कुमार अग्रवाल की पत्नी शशि की तहरीर पर आरोपी भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसकी पत्नी कविता, बहन मीना, तीन पुत्रों वासु, अक्की, हर्ष व एक अन्य आरोपी ओमपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अशोक वर्मा व उसके पुत्र वासु का शांतिभंग में चालान कर दिया था।

ककरौली में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व भीड़। संवाद- फोटो : बहराइच में एक होटल पर पसरा सन्नाटा।

ककरौली में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व भीड़। संवाद- फोटो : बहराइच में एक होटल पर पसरा सन्नाटा।

ककरौली में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व भीड़। संवाद- फोटो : बहराइच में एक होटल पर पसरा सन्नाटा।

ककरौली में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व भीड़। संवाद- फोटो : बहराइच में एक होटल पर पसरा सन्नाटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें