फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखियों से बाजार हुए गुलजार

विज्ञापन
रक्षा बंधन पर्व के लिए चांदी की राखी खरददारी युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
राखियों से बाजार हुए गुलजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन से पहले बाजार राखियों से गुलजार हो गए हैं। बाजार पर रक्षाबंधन पर्व की रौनक दिखने लगी है। इस बार दुकानों पर चीन की राखी बहुत कम है। स्वदेशी राखी ज्यादा है। बाजार में दस रुपये से लेकर 800 रुपये तक की स्वदेशी राखियां बिक रही हैं। राखियों का कारोबार करने वाले व्यापारियों का कहना है कि बाजार में अधिकतर स्वदेशी राखियां हैं और उनकी बिक्री भी खूब हो रही है। दुकानदारों को इस बार रक्षाबंधन पर्व पर काफी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
शहर के नई मंडी स्थित बिंदल बाजार एवं भगत सिंह रोड पर सजी दुकानों में स्वदेशी राखियां सजी हुई हैं। यह राखियां दस रुपये से लेकर 800 रुपये तक बिक रही है। राखी विक्रेता दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस बार स्वदेशी राखियों के प्रति लोगों का रुझान अधिक दिख रहा है। दुकानदार स्वदेशी राखियां ही बेच रहे हैं। उनके यहां 800 रुपये तक की राखियां उपलब्ध है, जिसमें बच्चों के लिए कार्टून, डोरेमोन, म्यूजिकल, मोटू पतलु, श्री गणेशा एवं क्रिस्टल वाली महंगी राखियां भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

राखी विक्रेता पराग गोयल का कहना है कि बाजार में रक्षाबंधन पर्व की रौनक दिखने लगी है। उनके यहां कम रेंज की राखी से लेकर महंगी राखियां भी उपलब्ध है। उनके यहां बच्चों की पसंद की भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए कार्टून, अवेंजर्स, छोटा भीम, वीरा आदि राखियां दुकानों पर सज गई है। बच्चे इन राखियों को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, राखी के अलावा कपड़े, ज्वैलरी व श्रृंगार आदि की समान की भी खूब खरीदारी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि राखी बिक रही है। आगामी तीन दिनों में काफी बिक्री की उम्मीद उन्हें है।
विज्ञापन

चांदी की राखी की भी डिमांड अधिक
मुजफ्फरनगर। इस बार चांदी की राखी की भी ज्यादा मांग है। भगत सिंह रोड पर स्थित डिवाइन डायमंड के मालिक संदीप सिंघल ने बताया कि चांदी की राखी बिक रही है। गत वर्ष कारोना काल में रक्षा बंधन पर्व आया था। इस बार गत वर्ष से करीब 20 प्रतिशत कारोबार अधिक है। दस ग्राम की राखी एक हजार रुपये से लेकर डेढ़ हजार रुपये तक की है। रुद्राक्ष, नग, कार्टून, श्रीराम, मेरे भैया, स्पोट्र्स सिंबल, स्वच्छ भारत, पिज्जा, चाकलेट की राखी भी है. जिन्हें बच्चे पसंद कर रहे है। उन्होंने बताया कि कारोबार के हिसाब से रक्षा बंधन पर्व इस बार अच्छा रहेगा।

रक्षा बंधन पर्व के लिए चांदी की राखी खरददारी करता बालक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रक्षा बंधन पर्व बच्चों के आर्कषण का केद्र बनी पिज्जा वाली राखी ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर के नई मंडी में बिंदल बाजार में दुकान पर सजी राखियां।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर में दुकान पर सजी बच्चों की पसंद की राखियां।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें