फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन की मदद से तैयार किया गांव रामपुर का नक्शा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के रामपुर में ड्रोन से घरौनी बनाने के काम में लगे राजस्व विभाग के अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ड्रोन की मदद से तैयार किया गांव रामपुर का नक्शा
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। प्रधानमंत्री आबादी स्वामित्व योजना के तहत एसडीएम सदर दीपक कुमार ने ड्रोन कैमरे से गांव रामपुर का नक्शा तैयार किया। मंगलवार को शहीद स्मारक के पास स्थित मकान की छत से ड्रोन कैमरे को उड़ाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने बताया कि प्रधानमंत्री आबादी स्वामित्व योजना के अनुसार गांव की मूल आबादी का सर्वे कराने के साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से नक्शा बनाकर मिलान किया जा रहा है कि गांव में कितने मकान हैं और मूल आबादी कितनी है। इसके बाद सभी को घरौनी पत्र जारी किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि प्रत्येक तहसील क्षेत्र में 25 गांवों का सर्वे किया जाएगा। सदर तहसील में मंगलवार को पांच गांवों रामपुर, बझेड़ी, बागोवाली, बामनहेड़ी व सिसौना में नक्शे तैयार किए गए। लेखपाल राजपाल त्यागी, धर्मेंद्र शर्मा, विकास कुमार, पंचायत सचिव विनय त्यागी और संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें