फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क हादसों में कई कांवड़िये हुए घायल, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव खानुपुर मिल मंसूरपुर निवासी अनुज प्रजापति (23) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह रविवार शाम को कांवड़ देखने मंसूरपुर गया था। युवक का शव नेशनल हाईवे पर एक स्कूल के पीछे झांड़ियों में पड़ा मिला।
गांव खानुपुर मिल मंसूरपुर निवासी 23 वर्षीय अनुज प्रजापति का सोमवार सुबह नेशनल हाईवे पर गुरुकुल स्कूल के पीछे शव पड़ा मिला। गर्दन और पेट पर चाकू से वार कर हत्या की गई थी। सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। उधर, पुलिस ने पहचान कराकर शव मोर्चरी भेज दिया। सीओ खतौली रामाशीष यादव ने भी पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस हत्या की घटना का जल्द खुलासा करेगी। महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मृतक के भाई अंकुर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भाई अंकुर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अनुज रविवार शाम मिल मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर कांवड़ देखने के लिए गया था। जब रात 12 बजे तक वह नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार सुबह जब उसकी तलाश कर रहे थे तो गुरुकुल स्कूल के पीछे उसकी चप्पल पड़ी हुई दिखाई दी। थोड़ा आगे चले तो उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें