फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में शामिल हुए बसपा के कई नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा में शामिल हुए बसपा के कई नेता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के बसपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ सपा में शामिल होने की घोषणा की। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर बसपा के थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राकेश सैनी एडवोकेट ने अपने साथी बसपा पदाधिकारी कार्यकर्ता आशु शर्मा, अमित सैनी, विमलकांत व सचिन कुमार पाल के साथ बसपा को छोड़कर सपा में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। राकेश सैनी ने कहा कि यूपी में सपा ही विकल्प है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा शासन से जनता दुखी है अन्य दल भाजपा की तानाशाही का मुकाबला करने में सक्षम नही है। इसलिए सपा में अन्य दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इस दौरान मुख़्य रूप से सचिन अग्रवाल, सोमपाल भाटी, विनय पाल, राजीव बालियान, ठाकुर सुखपाल सिंह, असद पाशा, अजित सिंह बबलू प्रमुख, अमरनाथ पाल, डॉ. इसरार अल्वी, प्रधान शाहरजा नक़वी, सुमित पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें