खतौली। कानूनगोयान स्ट्रीट स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर (नया) में महावीर जयंती महोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महोत्सव का शुभारंभ पंडित जय निशांत जी (टीकमगढ़) ने मंत्रों के उच्चारण के साथ कराया। इस अवसर पर मंदिर में स्त्री, पुरुष व बच्चे पीत व केसरिया वस्त्रों में इंद्र वेशभूषा में सुसज्जित होकर एकत्र हुए। भक्तों ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व शांतिधारा अर्पित की। इसके पश्चात पूजन कार्य किया गया।
इंदिरा मूर्ति स्थित उत्सव पांडाल में जैन धर्म की ध्वज पताका फहराने का सौभाग्य गांधी टेंट परिवार मुजफ्फरनगर को प्राप्त हुआ। भगवान महावीर की शिक्षाओं का जीवन मेें अनुसरण करने का आह्वान किया। महोत्सव को मान्यता प्रदान करने के लिए समाज के श्रद्धालुओं ने बड़ा बाजार स्थित सराफान मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली।
रथयात्रा महोत्सव में गजरथ में श्रीजी को विराजमान कराया गया। अश्व रथ में यंत्र मंत्र जी व वृषभ (बैल) रथ में जिनवाणी को विराजमान कराकर भक्तों ने प्रभु का गुणगान किया। शोभायात्रा में पुलवामा में हुए अमर शहीदों को शत शत नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित झांकी जैन मिलन आस्था द्वारा प्रदर्शित की गई। शोभायात्रा में घोड़े व सांस्कृतिक तथा सामाजिक झांकियों ने भी आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर एलएम जैन, मुकेश एडवोकेट, नीरज बंटी, विपिन अरिहंत, सुरेंद्र घडी, सुनील तिगाई, विवेक प्रवक्ता, संदीप सोनू, मनोज सराफ, मुकेश महलका, शीलचंद, पंकज शेयर, अजय प्रवक्ता, सुधीर मुखिया, रवि, अविरल, दिनेश, श्रीपाल, नरेश, संजय मुखिया, मीनू, विकास, वैभव सभासद, पतेंद्र, योगेश सराफ, डा. आशा, नीरज प्रवक्ता, डा. ज्योति, विपिन तिगाई, वंदना, रजनी प्रवक्ता आदि शामिल रहे। रथयात्रा का शुभारंभ राकेश बजाज ने किया।