फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

मंसूरपुर। बिजली के शॉर्टसर्किट से जनरल स्टोर, कास्मेटिक व ब्यूटी पार्लर की दुकान में आग लग गई। आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। दुकान में भयंकर आग लगने से लाखों रुपयों की कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

मंसूरपुर में मिल रोड पर मंसूरपुर निवासी अश्वनी पुत्र चंद्र प्रकाश की हनी बैंगल स्टोर, कॉस्मेटिक्स जनरल स्टोर व ब्यूटी पार्लर की दुकान करता है। शनिवार की शाम 6.30 बजे दुकानदार अश्वनी सामान लेने के लिए मुजफ्फरनगर गया था। उसकी पत्नी बंटी दुकान पर बैठी थी। अचानक बिजली के शॉर्टसर्किट से दुकान में आग लग गई। अश्वनी की पत्नी बंटी ने शोर मचाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ मिलकर मिटटी व पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। प्रशासन की तरफ से कानूनगो अनिल सिंह ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। उनका कहना था कि दुकान मालिक को प्रशासन की ओर से सहायता दिलाई जाएगी। पीड़ित दुकान मालिक अश्वनी कुमार का कहना है कि आग से दस लाख रुपयों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें