फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-श्रीकृष्ण बन मन मोह लिया

विज्ञापन
ऑनलाइन जन्माष्टमी पर्व मनाते मदर्स प्राइड स्कूल के विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
राधा-श्रीकृष्ण बन मन मोह लिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। स्कूल की डायरेक्टर डा. रिंकू एस गोयल ने सभी को पर्व की बधाई दी। कोरोना काल के चलते इस साल भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सभी बच्चों ने अपने घर पर रहकर ऑनलाइन मनाई। छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं बाल-गोपाल, राधा-श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा की पोशाक पहनकर सभी का मन मोह लिया। शिक्षिकाओं ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर, जिसे केवल जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है, विष्णुजी के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म का जश्न मनाया जाता है। जन्माष्टमी को उपवास, गायन, एक साथ प्रार्थना करने, विशेष भोजन तैयार करने और साझा करने, रात्रि जागरण और कृष्ण या विष्णु मंदिरों में जाकर मनाते हैं।
विज्ञापन

उधर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में भी श्रीजन्माष्टमी पर्व मनाया गया। छात्रों ने श्रीकृष्ण, राधा, बलराम व सुदामा की पोशाक पहनकर रंगारंग झांकियां प्रस्तुत की। बच्चों द्वारा ऑनलाइन नृत्य, गीत, श्लोक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय निर्देशिका चारू भारद्वाज ने छात्रों को उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता ने कहा कि हम सभी को श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलकर निष्काम भाव से अपना कर्म करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें