मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में चल रहे मिशन शक्ति प्रोग्राम के अंतर्गत घरेलू हिंसा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को घरेलू हिंसा को लेकर जागरूक किया।
प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार मलिक ने कहा कि घरेलू हिंसा को रोकने के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आईडी शर्मा ने घरेलू हिंसा किन कारणों से होती है, इस पर व्यापक प्रकाश डाला। रोवर्स लीडर डॉ हरिओम शर्मा ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आस पड़ोस में घरेलू हिंसा के प्रति समाज को जागरूक करें।
राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक सिंह तथा तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जॉनी कुमार ने भी घरेलू हिंसा पर विचार रखे। बताया कि अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करो, उनकी बातें सुनो तथा जो आपसी मतभेद हैं उन पर आपसी सामंजस्य स्थापित करके समाधान करें। कोई गलती हो जाती है तो उसे स्वीकार करना चाहिए ताकि यह एक घरेलू हिंसा का कारण न बन जाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स का विशेष योगदान रहा।