फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दे अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
राष्ट्रदेव इंटरनेशनल एकेडमी तलहेड़ी बुजुर्ग में मिशन शक्ति कार्यक्रम में जानकारी देते एसआई मं? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

देवबंद/तलहेड़ी (सहारनपुर)। तल्हेड़ी बुजुर्ग में राष्ट्रीय देव इंटरनेशनल एकेडमी में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए अधिकारों को प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी मंजू चौधरी द्वारा बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा उनके साथ है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। मंजू चौधरी ने बालिकाओं से पूछा कि अगर उन्हें किसी तरह की दिक्कत हो, कोई उन्हें परेशान करता हो चाहे वह जो भी कोई हो उसकी तुरंत पुलिस को सूचना दे। मंजू चौधरी ने छात्राओं को वुमेन पावर लाइन 1091, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकाल सेवा 102, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 आदि नंबरों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य शिवानी जैन ने बालिकाओं को मेहनत से पढ़ाई करने का संदेश दिया। इस मौके पर शाइस्ता, कोमल, पूनम, कपिल प्रधान, अमित भाटी, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, मोनिका शर्मा, वैशाली कौशिक, सोनू चौधरी, मनिका, विपिन चौधरी व सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें