फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: राकेश टिकैत बोले -राजनीतिक दलों के मंच से दूर रहे BKU पदाधिकारी

Tue, 19 Mar 2024 04:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने नेता, पदाधिकारियों० व कार्यकर्ताओं को सलाह दी है कि वे चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के मंच से दूर रहें। 
विज्ञापन
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी कर चुनाव में राजनीतिक दलों के मंचों से दूर रहने का संदेश दिया है। उनका कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति वोट के लिए स्वतंत्र है और अपनी मर्जी से मतदान करें। 

विज्ञापन


मंगलवार को जारी किए संदेश में टिकैत ने कहा कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने जा रहे हैं। ऐसे में कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के मंच, कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार में शामिल न हो। वोट करना आप सभी का अधिकार है और उसके लिए आप स्वतंत्र रूप से किसी को भी दल को अपना वोट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: आधी आबादी के लिए पश्चिम का मैदान सूखा, कैराना छोड़कर सभी सीटों पर पुरुषों का अधिपत्य
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर इकाईयों का गठन व सदस्यता कार्यक्रम जारी रखें। संगठन को मजबूत करें और किसानों को एकजुट करने का कार्य करें। किसानों को एकजुटता से ही उनका हक मिल सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें