फोटो कैप्सन बुढ़ाना 21द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ2 में काम काज ठप्प कर तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
तहसील के मुख्यद्वार पर तालाबंदी, धरना दिया
बुढ़ाना। सिसौली कस्बे को तहसील बनाने की कार्रवाई से नाराज बुढ़ाना तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सभी कार्यालयों में ताले लगाकर कामकाज ठप करवा दिया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ता तहसील के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए।
कस्बा सिसौली को तहसील का दर्जा मिलने की सूचना मिलने के बाद से बुढ़ाना तहसील के सभी अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की है। सोमवार को अधिवक्ताओं में रोष दिखाई दिया। मीटिंग के बाद सभी अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक कार्यालय, तहसीलदार न्यायालय, उपजिलाधिकारी न्यायालय व चकबंदी कार्यालय में ताले लगाकर कामकाज ठप कर दिया। सभी कार्यालयों में ताले लगाकर अधिवक्ता तहसील के मुख्य द्वार पर पहुंचे। अधिवक्ता तहसील के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर अधिवक्ताओं ने बताया कि सरकार के इशारे पर प्रशासनिक अधिकारी सिसौली को तहसील का दर्जा देने के बारे में कार्रवाई करने में लगे हैं। न्याय व कानून की बात करने वाली भाजपा की सरकार का यह निर्णय गलत है। मानक के अनुसार सिसौली को तहसील का दर्जा नहीं दिया जा सकता। बुढ़ाना तहसील के अन्य गांवों को काटकर सिसौली में जोड़ना गलत होगा।