फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन ने बिजली को दिया 90 करोड़ का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन ने बिजली को दिया 90 करोड़ का झटका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में विद्युत विभाग को 90 करोड़ का झटका लगा है। जिले में प्रतिमाह लगभग 100 करोड़ रुपये का बिल विद्युत उपभोक्ता जमा करते थे, जो अप्रैल माह में मात्र दस करोड़ रुपये ही हुआ। इस माह विभाग ने ऑनलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था की थी। इस नई व्यवस्था को भी अधिकतर लोग समझ नहीं पाए। प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए 15 मई तक का समय दिया है। किसानों को दी जाने वाले छूट का लाभ 30 मई तक मिलेगा।
लॉकडाउन से बिजली विभाग का तो पूरा अर्थ चक्र की गड़बड़ा गया है। जनपद में विद्युत बिलों का प्रतिमाह लगभग 100 करोड़ रुपया जमा होता था। 50 करोड़ शहरी क्षेत्र से और 50 करोड़ ग्रामीण अंचल की दोनों डिवीजन से जमा होता रहा है। अप्रैल माह में उपभोक्ताओं को मार्च माह के बिल जमा करने थे। लॉकडाउन में विभाग ने बिना रीडिंग के बीते तीन माह के आधार पर बिल जारी किया। इसी के साथ बिल का भुगतान ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था की गई। लेकिन यह परवान नहीं चढ़ पाई। लॉकडाउन के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति भी डगमगा गई है। परिणामस्वरूप जिले में मात्र 10 प्रतिशत पैसा ही जमा हो पाया।
विज्ञापन

एसई नगर आरडी सिंह ने बताया कि उनके यहां लगभग एक लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। 19 हजार के लगभग कॉमर्शियल हैं। प्रतिमाह 50 करोड़ रुपये बिल के रूप में जमा होते थे, जो इस माह मात्र पांच करोड़ रह गए हैं। एसई ग्रामीण मुकेश ने बताया कि उनके यहां लगभग 65 हजार उपभोक्ता है और प्रति माह 30 करोड़ रुपये जमा होते थे जो इस बार दस प्रतिशत ही रह गए हैं। एसई बुढाना-खतौली सर्किल एसके गुप्ता का कहना है कि उनके यहां लगभग 80 हजार उपभोक्ता है, जिसमें 12 प्रतिशत लोगों ने पैसा जमा किया है।
विज्ञापन

15 मई तक कर सकते हैं जमा
मुजफ्फरनगर। एसई नगर आरडी सिंह का कहना है कि जो उपभोक्ता मार्च का बिल लॉकडाउन के चलते जमा नहीं करा पाए हैं, वह 15 मई तक जमा करा सकते हैं, उनसे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। एसई ग्रामीण मुकेश कुमार का कहना है कि किसानों को मिलने वाली छूट अब 30 मई तक मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें