छपार में उत्तम शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा करते किसान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
क्रय केंद्र पर तौल बंद, भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा
मुजफ्फरनगर, छपार। खाईखेड़ी स्थित उत्तम शुगर मिल के छपार स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर तीन दिन से तौल बंद होने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। शुक्रवार को क्षेत्र के किसान गन्ना लेकर क्रय केंद्र पहुंचे, लेकिन तौल क्लर्क नहीं आया। इस पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बबलू त्यागी उर्फ जुबेर के नेतृत्व में हंगामा किया। किसानों का कहना था कि तीन दिन से लगातार मिल से इंडेंट नहीं कटा है। मिल 12 मई को क्रय केंद्र बंद करने की बात कह रही है। ऐसे में तो गन्ना खेतों में ही खड़ा रह जाएगा। बाद में भाकियू कार्यकर्ताओं की मिल के डीजीएम साईम अंसार से मोबाइल पर वार्ता हुई, जिन्होंने क्लर्क को भेजकर तौल चालू कराने का आश्वासन दिया। अय्यूब त्यागी, हनीफ, मतलूब शाहिद, हाजी अब्दुल रहमान, कृष्ण कुमार, शाहनवाज व जोनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
छपार में स्थित खाईखेडी उत्तम शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता व कि?- फोटो : MUZAFFARNAGAR