फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज के लिफाफे और नई-नई चीजें बनाना सीखा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में उन्नत भारत अभियान के तहत बीए संकाय के विद्यार्थियों ने गांव का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने गांव में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का एक समूह ग्राम अलमासपुर और दूसरा समूह ग्राम बिलासपुर भेजा गया। दोनों ही गांव में छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर ग्राम वासियों को लघु उद्योगों के बारे में बताया, जिससे कि वे अपनी आर्थिक समस्या को कम कर सकते है। कागज से लिफाफे बनाना, ऊन की मदद से ऊनी वस्त्र बनाना, घर की साज-सज्जा की नई-नई चीजें बनाना सिखाया।
लघु नाटिकाओं का प्रस्तुतीकरण कर लोगों को बेटा व बेटी में फर्क ना करने के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता अभियान के तहत एक रैली गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई। सार्वजनिक स्थानों की सफाई की तथा गांव के लोगों को भी साफ-सफाई रखने व लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। बिलासपुर प्रधान गुलअफशा और अलमासपुर की प्रधान पूनम देवी ने कार्यक्रम की सराहना की गई। मौके पर प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल, एकता मित्तल, डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. दीपक मलिक, डॉ. नावेद अख्तर, डॉ. अजीत, कल्याणी, सोहन, विनीत, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें