फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में मृतकों के परिजनों को मिले 50-50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी में मृतकों को परिजनों की सरकार ने 50-50 हजार की आर्थिक मदद की है। प्रशासन ने शुरू में यहां कोरोना से केवल 271 की मौत मानी थी, लेकिन यहां आवेदन 743 आए, बाद में सभी को सहायता दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों की आर्थिक मदद को सरकार आगे आई है। कोरोना से जिले में हजारों की मौत हुई है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी और बाद में उनकी मौत हुई ऐसे लोगों को ही मुआवजा मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने शुरू में जिले में केवल 271 मौत ही कोरोना से मानी थी। जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में पांच लोगों की एक कमेटी गठित कर मृतकों के परिजनों से आवेदन मांगे गए तो जिले भर से 743 आवेदन जिला प्रशासन के पास आए। आवेदनों की जांच के बाद सभी को पैसा जारी कर दिया गया है। एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों के खाते में 50-50 हजार जारी कर दिया गया है। जिले में कोरोना आपदा के तहत तीन करोड़ 71 लाख 50 हजार की धनराशि जारी की गई है।
108 परिवारों के बच्चे हुए अनाथ
जिन परिवारों को 50-50 हजार की मदद दी गई है, इनमें 108 परिवार ऐसे भी है, जिनमें बच्चें अनाथ हो गए है। कोरोना ने इन बच्चों के माता-पिता को छीन लिया है। इनमें कुछ ऐसे भी हैं जिनके माता या पिता की पहले मौत हो गई थी, दूसरे की कोरोना में हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें