फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर में बंद मकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाषनगर में बंद मकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला सुभाषनगर में रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारी के बंद मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने लाखों कीमत के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घर के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने कर्मचारी को घटना की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने गांव से लौटकर पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी धर्मपाल त्यागी रोडवेज से सेवानिवृत्त हैं। उनका इकलौता बेटा नोएडा में जॉब करता है, जबकि एकमात्र बेटी ससुराल में है। शनिवार को धर्मपाल त्यागी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने के लिए मकान को ताला लगाकर गए थे। रात में किसी समय बदमाशों ने बंद मकान के ताले तोड़कर करीब पांच तोले सोने के जेवर, आधा किलो चांदी के जेवरात और करीब 60 हजार की नकदी चोरी कर ली। रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देख धर्मपाल त्यागी को घटना की जानकारी दी, जिस पर वे गांव से लौटे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। सूचना पर गांधी कॉलोनी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहीं, पीड़ित धर्मपाल त्यागी पुलिस को चोरी की तहरीर देकर फिर से गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें