फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा एलान: ‘भाजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा’, लखीमपुर खीरी की घटना से किसानों में गुस्सा

Mon, 04 Oct 2021 07:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत से पश्चिमी यूपी में किसानों व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मुजफ्फरनगर के एक गांव में ग्रामीणों ने बैठक में भाजपा नेताओं को गांव में न घुसने देने का एलान किया।
विज्ञापन
किसानों ने ज्ञापन सौंपा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुरी खीरी में किसानों की मौत से गुस्साए रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय के सामने जाम लगाया। मुजफ्फरनगर में फुगाना के ग्रामीणों ने बैठक में भाजपा नेताओं को गांव में न घुसने देने का एलान किया। दूसरी ओर सर्वखाप मंत्री के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


गठवाला खाप के गांव फुगाना में पूर्व प्रधान चौधरी थामसिंह के घेर में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भाजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना गांव के पास से गुजरने वाले पूर्व केबिनेट मंत्री व नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य चौ. विरेंद्र सिंह के काफिले को काले झंडे दिखाने का भी निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष फुगाना, सीओ पुलिस बल के साथ गांव फुगाना पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधान चौ. थामसिंह व चौ. मुकेश मलिक सहित ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों को हाईवे से गुजरने वाले एमएलसी के काफिले को काले झंडे दिखाने से रोक लिया। ग्रामीणों ने कहा कि वे गांव में भाजपा नेताओं व मंत्रियों के घुसने का विरोध करेंगे। मौके पर चौधरी थामसिंह, चौधरी मुकेश मलिक, कुलदीप, मनोज शर्मा, संजय, पिंटू, सहदेव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहारनपुर में जमकर हंगामा, बोले- किसानों के हत्यारों को बचा रही भाजपा सरकार
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय के सामने जाम लगाया
युवा रालोद नेता अभिषेक पंवार के नेतृत्व में रालोद के कार्यकर्ता सोमवार को तहसील मुख्यालय के सामने बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर पहुंचे। लखीमपुर खीरी की घटना से गुस्साए युवाओं ने सड़क के बीच बैठकर जाम लगा दिया। रालोद कार्यकर्ताओं ने सीओ विनीत गौतम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन लेते ही अधिकारियों ने तुरंत जाम खुलवा दिया। मौके पर लविश, बलराम, अनुज, गौरव, लविक व साजिद मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल

सर्वखाप मंत्री ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया
सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान कार्यकर्ताओं के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने लखीमपुर खीरी में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में उन्होनें तहसीलदार जयेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। यह ज्ञापन उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है। ज्ञापन में घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। कार्रवाई न करने पर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई। इस मौके पर देशवाल खाप के चौं. शरणवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह व संजीव एक दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें