फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति दल ने वाल्मीकि चौक का होर्डिंग लगाया

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बाल्मिकी चौक पर मौजूद समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वाल्मीकि क्रांति दल ने टाउनहॉल के सामने वाल्मीकि चौक का होर्डिंग लगा दिया है। दल के अध्यक्ष दीपक गंभीर का कहना है कि लंबे समय से मांगी चली आ रही थी। वाल्मीकि समाज ने एकजुट होकर चौक का की स्थापना का फैसला लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें काफी समय से भगवान वाल्मीकि चौराहे की स्थापना की मांग को लेकर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता वाल्मीकि क्रांति दल के अध्यक्ष दीपक गंभीर व संचालन राष्ट्रीय महासचिव गोपाल सुधाकर ने किया। गोपाल सुधाकर ने बताया कि 2006 मे तत्कालीन चेयरमैन कपिल देव अग्रवाल ने चौराहे की स्थापना करने का आश्वासन दिया था, लेकिन मांग को पूरा नहीं किया गया।
वाल्मीकि क्रांति दल के नेतृत्व में टाउनहॉल रोड पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के सामने रामायण रचयिता त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि चौराहे की स्थापना संगठन की ओर से की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही यहां भगवान वाल्मीकि की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। मनोज सौदाई एडवोकेट, सोनू सरवट, मिक्की मचल, राजू प्रधान, राहुल सौदाई, सुधीर पारचा, गोतमराम, नरेश नंदन, विक्की बैनीवाल, संजय रामपुरी, रजनीश गंभीर, सरलू, दीपक टांक, विशाल शेरयार, रमाकांत चिंडालिये ,ठाकुर विजय सिंह,संजय गिहारा, सुनील वैध, अरविंद राजमहल, विनोद टांक, योगेश एडवोकेट, नितिन चंद्रा, रोहित लहरी, दीपक पारचा, जितेंद्र, सोहन लाल, सन्नी सिलेलान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें