फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बिगड़ न जाए माहौल: महापंचायत में पहुंचे कुछ लोगों ने फाड़े भाजपा के होर्डिंग्स, पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Sun, 05 Sep 2021 02:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

महापंचायत में पहुंचे कुछ लोगों ने भाजपा के होर्डिंग्स फाड़ दिए और पीएम व योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
kisan Mahapanchayat in muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में रविवार को किसान महापंचायत में पहुंचे कुछ लोगों ने भाजपा के होर्डिंग्स व बैनर फाड़ दिए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया। 

विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा से पहुंचे अधिक किसान
मुजफ्फरनगर शहर के जीआईसी ग्राउंड में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में यूं तो देशभर के किसान शामिल रहे, लेकिन इनमें पंजाब व हरियाणा से आने वाले अधिक किसान ऐसे भी रहे, जो अपने निजी वाहनों से महापंचायत में शामिल होने पहुंचे। इन किसानों के काफिले में बड़ी संख्या में लग्जरी गाड़ियां भी शामिल रहीं, जबकि बसों की संख्या काफी कम रही। वहीं, इस बार किसान महापंचायत में ट्रैक्टरों की संख्या भी कम ही रही। इनमें ऐसे भी ट्रैक्टर रहे, जिन पर डीजे पर गाने बजाए जा रहे थे। इनके अलावा, बड़ी संख्या में किसान अपने दुपहिया वाहनों से भी किसान महापंचायत में पहुंचे। 

शिवचौक पर फाड़े गए भाजपा के होर्डिंग-बैनर
किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे कुछ लोगों ने शहर के शिवचौक पर लगे भाजपा के होर्डिंग व बैनर फाड़ डाले। शामली रोड की ओर से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे होर्डिंग फाड़ने वाले युवाओं ने शिवचौक पर मोदी-योगी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। बाद में वहां मौजूद पुलिस टीम ने इन युवाओं को समझा-बुझाकर आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


महावीर चौक पर लगाया गया रालोद का झंडा
किसान महापंचायत में यूं तो राजनीतिक लोगों को मंच पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी, लेकिन रालोद अपनी उपस्थिति दर्ज कराने से पीछे नहीं हटा। रालोद कार्यकर्ताओं ने शहर के महावीर चौक स्थित सौंदर्यीकरण कर बनाए गए बड़े कलश के ठीक ऊपर रालोद के झंडे फहरा दिए। महापंचायत समाप्ति तक इस कलश के ऊपर रालोद के ही झंडे लहराते रहे।

दंगा करने नहीं पंगा लेने आए हैं, मेधा पाटकर
किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए मेधा पाटकर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश की राजनीति में सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाले राज्य की धरती से जनसैलाब बहुत बड़ा संदेश दे रहा है। उन्होंने वर्ष 2013 के दंगों को याद करते हुए कहा कि जब हम पिछली बार यहां आए थे। तब हम घर-घर पहुंचे थे। आज फिर हम यहां हैं, लेकिन अब यहां दंगा करने नहीं, पंगा लेने आए हैं और वह पंगा हम मोदी सरकार के साथ लेकर रहेंगे, तभी किसान और देश बचेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी की थी, हम वोटबंदी करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें