farmers protest up, किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
करीब दोपहर एक बजे भाकियू मुखिया चौधरी नरेश टिकैत मंच पर पहुंचे। इससे पहले स्थानीय नेताओं ने भीड़ को ओजस्वी भाषण से संभाले रखा। भाकियू के अलावा मंच पर मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर के रालोद, सपा और कांग्रेस के जिम्मेदार नेता मौजूद रहे। हरियाणा से कई जिलों के किसान नेताओं ने पहुंचकर महापंचायत को संबोधित किया।