ट्रैक्टर निकलने से पूरे शहर में जाम लगा गया
- फोटो : अमर उजाला
किसान महापंचायत के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के रूट डायवर्जन के सभी प्लान भारी भीड़ के चलते धरे के धरे रह गए। निर्धारित रूट से इतर शहर के बीच से होकर किसानों के सैकड़ों ट्रैक्टर महापंचायत तक पहुंचे।
बीच शहर से ट्रैक्टर निकलने से पूरे शहर में जाम लगा गया। शहर के भगतसिंह रोड, शिवचौक, झांसी रानी, कोर्ट रोड और प्रकाश चौक क्षेत्र में भीषण जाम की स्थिति बनी रही।