फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन खत्म: टिकैत बोले- मंत्री अजय मिश्र टेनी पर होनी चाहिए थी कार्रवाई, सरकार ने प्रकरण में बहुत देरी की

Thu, 09 Dec 2021 10:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने लखीमपुर खीरी मामले में बहुत देरी। उन्होंने कहा मंत्री अजय मिश्र टेनी पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। 
विज्ञापन
नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन को खत्म करने का एलान कर दिया है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि शहीद किसानों की बदौलत ही आंदोलन कामयाब हुआ। किसानों को एकजुटता से जीत मिली। सरकार ने भी किसानों की तरफ कदम बढ़ाया, जिस वजह से यह आंदोलन समाप्ति की ओर पहुंचा।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में गुरुवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि एक साल से अधिक लंबे समय तक चला यह आंदोलन दुनिया के सबसे कामयाब आंदोलनों में से एक है। ऐसा सिर्फ आंदोलन में शहीद हुए 709 किसानों की बदौलत ही संभव हो पाया है। किसान अगर एकजुट नहीं होते तो यह कामयाबी नहीं मिलती। आंदोलन के दौरान किसानों ने कई दौर देखे। आशा और निराशा का माहौल भी बना, लेकिन मोर्चे पर डटे रहने के कारण जीत तय हो गई।

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन


किसानों के बीच खुशी का माहौल
आंदोलन खत्म हो जाने के बाद किसानों के बीच खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि आखिरकार सरकार ने उनकी सुनवाई कर ली है। भले ही देर से सुनवाई हुई हो, लेकिन उनकी बात को मान लिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कंचन की मोहब्बत: झूठा निकला रोहित का प्यार, शादी करना चाहती थी... पर मार डाला, खौफनाक है पूरी वारदात

अजय मिश्र टेनी को हटाया जाना चाहिए था
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार के मंत्री अजय मिश्र टेनी पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। सरकार ने प्रकरण में बहुत देरी की है। किसानों के लिए सही शब्दों का भी इस्तेमाल नहीं किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें