फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेरठ और सहारनपुर मंडल के भट्ठा मालिकों ने घेरा भाजपा कार्यालय

विज्ञापन
गांधीनगर में भाजपा कार्यालय के सामने धरने पर बैठे ईंट भट्ठा मालिकों को संबो​धित करते कौशल विकास
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्य कर विभाग के मासिक सर्वेक्षण के विरोध में मेरठ और सहारनपुर मंडल के ईंट भट्ठा मालिकों ने भाजपा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भट्ठा उद्योग को बेहतर नियमों की जरूरत है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भट्ठा मालिकों के बीच पहुंचे और समस्या के समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने की बात कही।
विज्ञापन

राज्य जीएसटी विभाग की ओर से हर माह ईंट-भट्ठों का सर्वेक्षण कराए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के विरोध में आंदोलन जन कल्याण के संयोजक और ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद बालियान के नेतृत्व में गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर ईंट-भट्ठा स्वामियों ने धरना दिया।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भट्ठों के सर्वे पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। समस्या के समाधान के लिए सीएम से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात जरूरी है। धरना स्थल पर पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से कहा कि शनिवार रात प्रमुख सचिव को समस्या से अवगत कराया। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए प्रतिनिधि मंडल में शामिल ईंटभट्ठा स्वामियों के नाम मांगे। उनके आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

संचालन समिति महामंत्री बलराम तायल ने किया। इस मौके पर सतीश गुप्ता, संजय गोदावरी, संरक्षक कृष्ण त्यागी, जितेंद्र सिंह, बिजनौर से जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह, अनिल प्रमुख, अजीम नगीना, हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजीव गोयल, अमित कुमार, संतर पाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें