फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनी के लोग पार्क सुविधा से वंचित

विज्ञापन
खतौली में कालोनी में पार्क के अंदर खड़ी घास व झाड़ियां। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
कालोनियों के पार्क हुए बदहाल
विज्ञापन

खतौली। आवास विकास द्वारा लोगों के लिए बनाए गए पार्क उपेक्षा के चलते बदहाली का शिकार हो चुके हैं। इन पार्कों की सफाई होना तो दूर, कुछ लोगों ने पार्कों में अपने पशु बांध दिए हैं। जिस कारण पार्क की सुविधा से लोग अब वंचित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड पर आवास विकास द्वारा बनाई गई अशोक विहार के नाम की कालोनी है। इस कालोनी में आधुनिक सिटी की तरह ही ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लाक में एक पार्क दिया गया है। जिस समय यह कालोनी बनाई गई थी। उस समय विभाग ने अपना आफिस बनाया हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे यह आफिस समाप्त कर दिया गया। विभाग की अनदेखी के चलते पार्कों की हालत भी खराब हो चुकी है। पार्कों में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। बरसात में सांप सहित अन्य जीव पार्क में देखे जा सकते हैं। कुछ लोगों ने तो पार्कों में अपने पशु बांध कर कब्जा कर लिया है। यह पार्क स्वच्छता अभियान को भी पलीता लगा रहे हैं। कभी कोई अधिकारी कालोनी में पहुंचता है और उसे कालोनीवासी अपनी परेशानी बताते है तो जल्द ही समाधान करने का आश्वासन देने के बाद वह चले जाते हैं। स्थिति जस की तस ही बनी रहती है। इस संबंध में जेई सूरज प्रकाश ने बताया कि विभाग में पार्कों की देखभाल के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं है, बरसात के बाद पार्कों की सफाई कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें