उधर, देर रात कमेटी के सदस्यों ने खतौली में कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से बातचीत हो गई थी। कमेटी के सदस्यों ने दावा किया कि उन्होंने पूर्व विधायक मदन भैया का साथ देने का निर्णय किया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: रफ्तार पकड़ रहा रैपिड रेल का 82 किलोमीटर लंबा ट्रैक, मोदीनगर से संजय वन तक 450 पिलर तैयार
खतौली में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सुंदर प्रधान और संचालन पुष्पेंद्र कुमार ने किया। दिनेश राणा, संतरपाल प्रधान, रकम सिंह प्रधान, तिलकराम प्रधान, प्रमोद प्रधान, शिव कुमार, अजन सिंह, भोला, धनपाल, डॉ. राणा प्रताप बाहपुर, दिमांग सिंह एडवोकेट, ब्रिजेश प्रधान, योगेश बसायच, राजवीर, पायलट राणा, राहुल, रकमसिंह, तिलकराम, अफाक, ब्रिजेश कुमार, वेदप्रकाश, भीष्म सिंह उपस्थित रहे।