शहीदों के बलिदान की गाथा अविस्मरणीय
मोरना। मोरना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों, कालेज, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में अतिथियों ने ध्वजारोहण किया।
शुक्रताल स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान की शौर्य गाथा भावी पीढ़ी को सदैव भारतवासियों को संबल व सद्प्ररेणा देती रहेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, कारगिल प्रबंधक मांगेराम, हरपाल, जयपाल, जय प्रकाश चौहान, योगेंद्र स्वामी भजनानंद महाराज, सुदीश रहे। मोरना मिल में मुख्य सर्वेश सिंह, सीसीओ अखिलेश कुमार, सीपी सिंह, किसान सेवा समिति मोरना में चेयरमैन अजय सिंह, देवेंद्र सिंह, सचिव संजय कुमार, मोरना के महर्षि शुकदेव इंटर कालेज में प्रधानाचार्य फूलचंद्र, प्रबंधक आनंद सहरावत, एमएसएस डिग्री कालेज मोरना में मदनपाल सिंह, ब्रजमोहन पालीवाल, प्राचार्य डा. राजपाल आदि मौजूद रहे।
भोकरहेड़ी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, प्रबंधक डा. कर्णवीर सिंह आदि ने भाग लिया। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना में प्रबंधक डा. उदयवीर सिंह ने, नगर पंचायत भोकरहेड़ी में चेयरमैन सरला देवी , रविदत्त, किसान इंटर कालेज ककरोली में प्रधानाचार्य शेखर सिंह, डायरेक्टर अरुण कुमार, चंद्रपाल सिंह, स्वामी कल्याण देव पालीटेक्निक बेहड़ा सादात में प्रधान उदयवीर सिंह, ब्रजबीर सिंह, स्वामी कल्याण ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज बेहडा सादात में प्रबंधक डा. हरपाल पंवार ने ध्वजारोहण किया। वहीं, विकास खंड कार्यालय मोरना में ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव, एडीओ चंद्रप्रकाश शर्मा आदि ने झंडा फहराया।