फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का भरभराकर लेंटर गिरा

विज्ञापन
मोरना में लेंटर गिरने पर मौके पर एकत्र ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मकान का भरभराकर लिंटर गिरा
विज्ञापन

मोरना। मोरना गांव में दो मंजिला मकान पर डाला जा रहा लिंटर अचानक भरभरा करके तेज धमाके के साथ जमीन पर आ गिरा, जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मकान का लिंटर गिरते देख छत से कूदने पर मकान स्वामी घायल हो गया। ग्रामीणों ने सीमेंट व्यापारी पर नकली सीमेंट देने का आरोप लगाया। एसडीएम से आर्थिक मदद की मांग की।
विज्ञापन

मोरना व जानसठ मार्ग पर स्थित रविदास मंदिर के निकट धीरसिंह पुत्र राम किशन मकान का निर्माण करा रहा है। शनिवार को उसने लिंटर गिरवाया। एक घंटे बाद अचानक तेज धमाके के साथ दो मंजिला मकान का ताजा लिंटर जमीन पर आ गिरा। इस दौरान मकान मालिक धीर सिंह ने गिरते लेंटर को देखकर छत से नीचे कूद गया, जिससे उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। मकान के लिंटर के जमीन पर गिरते देख पीड़ित परिवार के अनुज, प्रवेश, रोहित, अगुंरी आदि की बीच चीखपुकार निकल गई। ग्रामीण राकेश, गजे सिंह, बसंत, राहुल, राजपाल, संजय, मोनू, विजय, विरेंद्र, विनेश, उपेंद्र आदि ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने और सीमेंट व्यापारी पर नकली सीमेंट बेचकर मजदूर परिवार को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें