फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू, केंद्र तक पहुंचने में करनी पड़ी मशक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुई। कांवड़ यात्रा के चलते जिले भर में रूट डायवर्जन होने से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के परीक्षार्थियों के लिए जिले में पांच विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के पहले दिन परीक्षा स्थल तक पहुंचने में छात्रों को काफी दिक्कत हुई। बारहवीं के सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन में संपन्न हो गई लेकिन दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 22 जुलाई तक चलेंगी।
जिले में सीबीएसई बोर्ड की सप्लीमेंट्री और अंक सुधार के लिए पांच विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इनमें भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल, जानसठ रोड स्थित दि एसडी पब्लिक स्कूल, सर्कुलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल, महावीर चौक स्थित केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय और होली एंजिल शामिल है। जिले भर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इन केंद्रों पर परीक्षा देनी है। रूट डायवर्जन के चलते समय से केंद्र पर पहुंचने के छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को बारहवीं के परीक्षार्थियों ने जीवविज्ञान, रसायन, बिजनेस स्टडीज, गणित, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। दसवीं के छात्रों ने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस की परीक्षा दी। दसवीं की परीक्षा अभी 22 जुलाई तक चलेंगी।

घर से जल्दी निकलें परीक्षार्थी : जिला समन्वयक
सीबीएसई की जिला समन्वयक भारती तिवारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के चलते जिले में रूट को डायवर्ट किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए छात्र अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को पहले दिन काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दसवीं की परीक्षाएं 22 जुलाई तक होंगी।। छात्र अपनी यूनिफार्म में आए। प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें