फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून रूट पर लगाईं 70 रोडवेज बसें

Tue, 08 Jul 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून रूट पर 70 रोडवेज बस लगाई हैं। कांवड़ियों के लिए दिल्ली से भी हरिद्वार के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अन्य मार्गाें पर भी बसों को लगाया गया है। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए हरिद्वार व दिल्ली में कर्मचारियों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन


कांवड़ियों का हरिद्वार कांवड़ लेने जाना शुरू हो गया है। कांवड़िया की संख्या बढ़ने के मद्देनजर परिवहन निगम अधिकारियों ने व्यवस्था बनाई है। अधिकांश तौर पर दिल्ली, गाजियाबाद व दूर दराज से रोडवेज बसों में आने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए कदम उठाए गए है। परिवहन निगम ने 11 जुलाई से रूट डायवर्ट प्लान भी लागू करने की योजना बनाई है।

यहां की बसों की व्यवस्था-
कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर मुजफ्फरनगर डिपो की 30 बसों को हरिद्वार मार्ग पर लगाया गया है। परिवहन निगम के दिल्ली से हरिद्वार के लिए 20, देहरादून व ऋषिकेश मार्ग पर भी 20 बसों को लगाया है। कर्मचारियों को आदेश दिए है कि किसी भी कांवड़ियाें को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि अधिक बस की आवश्यकता होती है तो बसों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


इन सात मार्ग से जाएंगे हरिद्वार, रूट डायवर्ट 11 से

-मुजफ्फरनगर-भोपा-मोरना-भोकरहेडी-लक्सर-हरिद्वार



-मुजफ्फरनगर-भोपा-बेलडा-बसेडा-हरिनगर-लक्सर-हरिद्वार



- मुजपफरनगर-रुड़की-हरिद्वार



- मुजफ्फरनगर-जानसठ-बिजनौर-नजीबाबाद-भागुवाला-हरिद्वार



- मुजफ्फरनगर-जानसठ-बिजनौर-चन्दक-भागुवाला-हरिद्वार



- मुजफ्फरनगर-रोहाना-देवबन्द इकबालपुर-झबरेड़ा-रुड़की-लक्सर-हरिद्वार



-मुजफ्फरनगर-रोहाना-देवबन्द-लखनौता मंगलौर लण्ढोरा-लक्सर-हरिद्वार


यहां से जाएंगे देहरादून-

मुजफ्फरनगर - रोहाना-देवबन्द-लखनौता-झबरेडा-इकबालपुर-रूडकी-देहरादून



-
इन्होंने कहा-
कांवड़ियों की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। मुजफ्फरनगर डिपो में परिवहन निगम की 184 व 38 अनुबंधित बस है। कांवड़ियों को परेशानी नही होने दी जाएगी। कर्मचारियों को आदेश दिए गए है।- प्रभात कुमार सिन्हा, एआरएम, मुजफ्फरनगर डिपो।
विज्ञापन


पंकज ऐरन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें