फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2024: 61 लीटर गंगा जल की कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचा दिव्यांग मोहित गुर्जर

Thu, 11 Jul 2024 02:39 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

 कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं हरिद्वार से शिवभक्तों के कांवड़ लेकर आना भी शुरू हो चुका है। मुजफ्फरनगर में गुरुवार को एक दिव्यांग शिभवक्त 61 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
कांवड़ लेकर जाता दिव्यांग मोहित व उसके सहयोगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। वहीं हरिद्वार से जल लेकर आने का शिवभक्तों का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है। गुरुवार को मुजफ्फरनगर से जब एक दिव्यांग शिवभक्त कांधे पर 61 लीटर गंगा जल भरकर कांवड़ उठाए हुए पहुंचा तो हर कोई दंग रह गया। दिव्यांग शिवभक्त सोनीपत के शिव मंदिर में शिव का जलाभिषेक करेंगे। 

विज्ञापन


सोनीपत का रहने वाला दिव्यांग मोहित गुर्जर हरिद्वार से कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी तक पहुंच गया है। चार जुलाई की शाम अपने साथियों के साथ 61 लीटर गंगा जल भरकर उसने कांवड़ उठाई थी। 

यह भी पढ़ें: Unnao Accident: मेरठ में किराए पर रहते थे हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के सदस्य, शव देखकर बेहोश हुआ सिपाही
विज्ञापन


मोहित कांवड़ के साथ करीब 10 किलोमीटर प्रतिदिन का सफर तय करते हैं। अपनी यात्रा पूरी कर वह सोनीपत के शिव मंदिर में शिव का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से कांवड़ ला रहे हैं। इस बार यह उनकी छठी कांवड़ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके ममेरे व मौसेरे भाई हैं। जो कुछ दूर तक कांवड़ ले जाने में उनका सहयोग भी करते हैं। उन्होंने बताया कि वह बाॅडी बिल्डिंग भी करते हैं और नेशनल एथलीट भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें