फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम में कलीम और निकिता ने जीता खिताब

विज्ञापन
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के खेल सप्ताह-2022 में कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में खेल सप्ताह के पहले दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। कैरम के पुरुष वर्ग का खिताब बीए एलएलबी के कलीम और महिला वर्ग का खिताब बीपीईएस संकाय की निकिता ने जीता।
विज्ञापन

कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू र्हुइं। शतरंज के पुरुष वर्ग में बीएएलएलबी के शोएब और महिला वर्ग में बीबीए की रीया गोयल विजयी रही। क्रिकेट मैच पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और कृषि विज्ञान विभाग की टीमों के बीच खेला गया। पत्रकारिता एवं जनसंचार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कृषि विज्ञान विभाग की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
पुरुष वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में दूसरा स्थान विकास और तृतीय स्थान पर सुजीत रहे। महिला वर्ग में मुस्कान बीपीएड द्वितीय और मुस्कान बीएससी (पीसीएम) तृतीय स्थान पर रहीं। खेल अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि खेलों में क्रिकेट, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबाल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, अमरदीप, डॉ. अब्दुल अजीज खान, भूपेंद्र, संदीप कुमार का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें