फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति की ड्यूटी का पैसा शाहिदा के खाते में भेज दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बीएलओ ड्यूटी का पैसा शिक्षकों के खाते में भेजने में लापरवाही की जा रही है। बीएलओ की ड्यूटी दी ज्योति यादव ने पैसा ट्रांसफर कर दिया शाहिदा के खाते में। एसडीएम सदर ने सही खाते में रुपये भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मेरठ निवासी ज्योति यादव कंपोजिट विद्यालय सूजडू में सहायक अध्यापिका हैं। इन्होंने वोट बनाने के अभियान में बीएलओ के रूप में कार्य किया था। शिक्षकों को तहसील के माध्यम से तीन-तीन हजार रुपये दिए गए हैं। ऑन लाईन व्यवस्था से पैसा सीधे खाते में ट्रांसफर हुआ है। ज्योति यादव के रुपये इनके स्कूल की सहायक अध्यापिका शाहिदा के खाते में भेज दिए गए। इस बात की शिकायत ज्योति यादव ने तहसील के संबंधित लिपिक रियाज हसन जैदी से की तो उन्होंने ज्योति को संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
ज्योति यादव प्रकरण को लेकर एसडीएम परमानंद झा से मिली। एसडीएम ने जवाब मांगा तो लिपिक ने बेसिक शिक्षा विभाग की गलती बताई। बेसिक शिक्षा विभाग के सदर ब्लाक के लिपिक लईक अहमद का कहना है कि हमने वही खाता नंबर भेजे हैं, जिनमें वेतन जाता है। तहसील से ही गड़बड़ी हुई है। एसडीएम ने शाहिदा के खाते से पैसा वापिस लेकर ज्योति के खाते में जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें