फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना संयुक्त निदेशक सहारनपुर मंडल व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अचानक कस्बे की सीएचसी पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी पर कोरोना से बचाव की तैयारी का आंकलन किया। ऑक्सीजन प्लांट व अन्य उपकरणों की जांच की। उन्होंने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में स्टाफ की उपस्थिति, मरीजों के बैठने की व्यवस्था तथा दवाईयों के स्टॉक की जांच की।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक सहारनपुर मंडल डॉ. मनीष कुमार चावला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम व क्षेत्रीय नियंत्रण अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार के साथ रविवार को अचानक बुढ़ाना पहुंचे। अधिकारियों ने सीएचसी बुढ़ाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव की तैयारी का विश्लेषण किया। सीएचसी पर लगे ऑक्सीजन प्लांट, मरीजों के लिए पीने के पानी की सुविधा व अन्य उपकरणों की जांच की। अधिकारियों की टीम यहां से मोहम्मदपुर पीएचसी पर पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला पीएचसी मोहम्मदपुर रायसिंह का निरीक्षण भी किया। वहां पर लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ, फैमिली प्लानिंग, आयुष्मान कार्ड के वितरण, वैक्सीनेशन व मरीजों को दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में स्टाफ की उपस्थिति, उनका मरीजों के साथ व्यवहार, दी जाने वाली दवाईयां तथा मशीनों की देखरेख आदि का निरीक्षण किया। इस मौके पर बुढ़ाना सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनु चौधरी व डॉ. लविश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें