फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की भूमि पर बने मकान को जेसीबी से ध्वस्त कराया

विज्ञापन
झबीरन गांव में पट्टे की भूमि पर किए गए निर्माण को ध्वस्त कराने के दौरान मौके पर टीम के साथ मौजूद एस - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
तालाब की भूमि पर बने मकान को जेसीबी से ध्वस्त कराया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्रशासनिक टीम ने झबीरन गांव में तालाब की भूमि पर अवैध रूप से बने मकान को ध्वस्त करा दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मकान मालिक व परिवार की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और अधिकारियों से उलझ गई। बताया गया कि इस दौरान अधिकारियों से अभद्रता भी की गई। प्रशासनिक टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की। इसके साथ ही तालाब की कुछ भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल को भी टीम ने नष्ट कराया।
शुक्रवार को एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार हर्ष चावला, राजस्व निरीक्षक रिजवान अली भारी पुलिस बल के साथ झबीरन गांव पहुंचे और वहां तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बने मेहराज पुत्र अनीस के मकान को जेसीबी द्वारा ध्वस्त कराकर भूमि को खाली करा दिया। इसके अलावा तालाब की ही भूमि पर अवैध रूप से खड़ी गन्ने की फसल को भी जेसीबी के माध्यम से नष्ट कराया गया इस दौरान मकान स्वामी मेहराज के परिवार की महिलाओं ने प्रशासन की कार्रवाई का जमकर विरोध किया। वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से महिलाओं की नोकझोंक भी हुई। महिलाओं ने अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए अभद्रता तक की गई। विरोध कर रही महिलाओं का कहना था कि प्रशासन द्वारा ही उन्हें पट्टा आवंटित किया गया था और उसी पट्टे की जमीन पर उन्होंने मकान बनवाया था। जिसे शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि निर्माण तालाब की भूमि पर किया गया था, जिसमें तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशियाना टूटता देख बिलख पड़ी महिलाएं
प्रशासन की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान परिवार की महिलाएं आशियाना टूटते देख दहाड़े मारकर रोनी लगीं। महिलाएं ने रोते हुए अधिकारियों से गुहार लगाई कि उन्होंने एक-एक पैसा जमा कर बच्चों के लिए आशियाना खड़ा किया था। लेकिन अधिकारियों पर उनकी आंखों से निकले आंसुओं का कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें