शाहपुर में बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर केक काटते कार्यकर्ता ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया
शाहपुर। कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा। वरिष्ठ बसपा नेता मास्टर सूरजमल आर्य ने कहा कि प्रदेश में जब भी बसपा की सरकार बनी, सभी वर्गों के लिए कार्य हुए। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलवाने के साथ समय से गन्ना भुगतान भी कराया गया। कार्यक्रम में आगामी पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का आह्वान किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। रजनीश कटारिया, सुखपाल जाटव, डॉ अनुज अग्रवाल, सचिन जैन, सुनील कश्यप, जयप्रकाश, शिवकुमार उपाध्याय, बिजेंद्र कुमार, रामशरण और प्रमोद कश्यप आदि मौजूद रहे।