फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चौधरी जयंत ने उठाया बड़ा सवाल, बोले- केंद्र सरकार ने 15 साल में घटा दिया खेल बजट, ये एलान भी किया

Thu, 26 Oct 2023 05:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Chaudhary Jayant Singh News : चौधरी जयंत ने खेल बजट को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 15 साल में खेल बजट घटा दिया है।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को संसाधन की आवश्यकता होती है। संसाधन नहीं होंगे तो खिलाड़ी कैसे निखरेंगे। पिछले 15 साल में केंद्र सरकार ने खेल का बजट घटा दिया है। तुलना अगर चीन से करते हैं तो ओलंपिक में उनकी पदक तालिका भी देखी जानी चाहिए। 

विज्ञापन


बसेड़ा गांव में कबड्ड़ी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल के सम्मान समारोह में जयंत सिंह ने कहा कि सरकार का दावा है कि देश जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। लेकिन याद रखना चाहिए कि टोक्यो ओलंपिक में सिर्फ सात पदक मिले थे। हम हर बात की तुलना चीन से करते हैं। चीन ने जैसे-जैसे आर्थिक तरक्की की है, उसका  खेल में भी प्रदर्शन बेहतर हुआ है।

देश विकास करेगा तो लोगों की आर्थिक तरक्की होगी और खेलों में भी पदक मिलेंगे। साल 2009-10 का केंद्र सरकार ने 3670 करोड़ का बजट खेल के लिए दिए दिया था। करीब 15 साल बाद 2023-24 में बजट 3400 करोड़ रखा गया। यानी बजट घट गया है। व्यवस्था जमीनी स्तर पर नहीं है।

चौधरी जयंत ने कहा कि इंटर स्कूल प्रतियोगिता होनी चाहिए। प्रत्येक जिले में मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण होना चाहिए। इससे नई पीढ़ी को खेलों की जानकारी होगी और उत्सुकता व प्रोत्साहन बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: UP: बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को चुकानी होगी कीमत, पढ़िए! CM योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें
विज्ञापन

मेरे निधि खेल और खिलाड़ियों के लिए : जयंत सिंह
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि उनकी निधि खेल और खिलाड़ियों के लिए हैं। बसेड़ा के ग्रामीण भी कबड्डी मैदान के लिए जमीन की तलाश कर लें। उसके निर्माण में जो खर्च आएगा, वह देंगे। खुद 30 लाख देंगे और इसके अलावा क्षेत्र के विधायक अनिल कुमार की निधि से दिलाएंगे। ग्रामीणों से प्रस्ताव मांगा है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें