मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गोकशी के आरोपी नफीस को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया।
सीओ शकील अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग पिमोड़ा रजबाहे की पुलिया के पास गोकशी करने के फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में पुलिस ने गोकशी के आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी नफीस निवासी रसूलपुर थाना जानी, मेरठ को पकड़ लिया गया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।