फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति धाम मंदिर में जनता रसोई का समापन

विज्ञापन
गणपति धाम मंदिर के प्रागण में जनता रसोई के समापन कार्यक्रम में मौजूद राज्य मंत्री कपिल देव अग्रव - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गणपति धाम मंदिर में जनता रसोई का समापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री गणपति धाम मंदिर में जनता रसोई का विधिवत समापन सिद्धिविनायक भगवान श्रीगणेश, मां अन्नपूर्णा एवं भगवान श्रीखाटू श्याम जी की पूजा अर्चना के साथ उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यमंत्री अग्रवाल ने गणपति धाम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक भीम कंसल एवं उनकी पूरी टीम की जन हितैषी कार्यों के लिए प्रशंसा की। लॉकडाउन अवधि के दौरान श्री गणपति धाम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद लोगों की हर प्रकार से मदद की गई। रोजाना कई सौ परिवारों को प्रसाद रूप में भोजन का वितरण जिला प्रशासन के माध्यम से कराया गया। जनता रसोई के समापन अवसर पर एडीएम वित्त आलोक कुमार, एसपी सिटी सतपाल आंतिल, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, नगर पालिका के कार्यक्रम संयोजक सरदार बलजीत सिंह, मंदिर ट्रस्ट से जुड़े भीम कंसल, अध्यक्ष अशोक गर्ग, सोम प्रकाश कुछल, विनोद राठी, जेपी गोयल, रजत राठी, मणि भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें