फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जल निगम ने नाला निर्माण अधूरा छोड़ा, चेयरपर्सन ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन ने नाला निर्माण अधूरा छोड़े जाने पर जल निगम अवर अभियंता पर नाराजगी जाहिर की। गांधी काॅलोनी लिंक रोड का निरीक्षण कर उन्होंने अवर अभियंता को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नाला निर्माण पूर्ण न होने के कारण अक्सर पानी के ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने की शिकायत थी।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को शहर में सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गांधी काॅलोनी लिंक रोड पर पालिका की ओर से करीब 55 लाख रुपये की लागत से तैयार कराई गई सीसी सड़क और नाला निर्माण कार्य को परखा। निरीक्षण के दौरान जल निगम की गंभीर लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। जल निगम अवर अभियंता को मौके पर बुलाकर निकासी अवरुद्ध करने को लेकर सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन को लोगों ने बताया कि आगे का बड़ा नाला नहीं बन पा रहा है। कई महीनों से निर्माणाधीन होने के कारण वहां पीछे जलभराव की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने पालिका अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार से जानकारी की तो पता चला कि आगे करीब 200 मीटर तक बड़े नाले का निर्माण जल निगम की नागर इकाई की ओर से कराया जाना है। इसके लिए उनको कई बार पत्राचार कर समय से कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया, लेकिन कार्य अधर में लटका हुआ है। चेयरपर्सन ने जल निगम अवर अभियंता एनके पाल का तलब किया और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से सफाई पर जवाब मांगा है। सभासद हिमांशु पाल, सभासद अमित पटपटिया, एई जलकल सुनील कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, जेई निर्माण कपिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें