फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा हाईवे पर कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दोपहर के समय पानीपत-खटीमा हाईवे पर पीनना बाईपास पर एक लोडिड कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों को कई मीटर तक कैंटर घसीटता हुआ ले गया। शादी समारोह में जा रहे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने घायलों को ई -रिक्शा के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के न्याजूपुरा निवासी साकिब (20) अपने साथी मिमलाना रोड निवासी शाद (19) के साथ बघरा रिश्तेदारी में शादी में जा रहा था। दोनों युवक जब पीनना बाईपास पर पहुंचे तो शामली की तरफ से आ रहे लोडिड कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कैंटर कई मीटर तक बाइक सवार युवकों को घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन

इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक वेल्डिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें