फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट में जैन मिलन का कार्य सराहनीय रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में जैन मिलन का कार्य सराहनीय रहा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जैन मिलन के वार्षिक अधिवेशन में वक्ताओं ने कोरोना काल के दौरान संगठन के कार्यों की जमकर सराहना की। समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष हर्ष जैन ने ध्वजारोहण कर किया। मंच का उद्घाटन प्रवीण जैन हुंडई ने किया। चित्र अनावरण प्रमोद जैन, उर्वस जैन, दीप प्रज्वलन राजेश जैन ने किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि कोरोना काल में संगठन ने समाज हित में आगे आकर कार्य किए। राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र जैन और नरेश जैन ने कहा कि समाज की पहचान सामाजिक कार्यों में दान देने वालों की है। हमें अपनी इस पहचान को कायम रखना है। कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन जैन, अजय जैन सहारनपुर, मनोज जैन, राजकुमार जैन नावला, पीसी जैन रूडकी ने विचार रखे। सुभाष जैन, वाईके जैन, डॉ. ज्योति जैन, अजय जैन, सुनील जैन, नीरज जैन, दिनेश जैन, पंकज जैन, विरेंद्र जैन, राकेश जैन, अनिल, आदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें