फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को सफल बनाने का संकल्प लें : स्वामी दिव्यानंद

Mon, 04 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शंकराचार्य दिव्यानंद सरस्वती जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दंडी आश्रम शुक्रताल में पधारे जगतगुरु शंकराचार्य भानूपीठाधीश्वर स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि संत महापुरुष समाज में आदर्श स्थापित करने का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी गोविंदाश्रम महाराज ने मानवता का संदेश दिया।
विज्ञापन


शुक्रताल के दंडी आश्रम में स्वामी गोविंदाश्रम महाराज की 17 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सात दिवसीय भागवत कथा का भी आयेाजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा कि ऐसे संतों के आदर्श अपनाकर मानव जीवन को सफल बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

हनुमतधाम के अधिष्टता स्वामी केश्वानंद महाराज ने कहा कि जीवन में बड़ा बनोगे तो कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। छोटा बनकर देखो जीवन स्वत: ही सुखी हो जाएगा। अध्यक्षता स्वामी गुरूदत्त महाराज ने की और संचालन केडी शर्मा ने किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्वामी गीतानंद महाराज, प्रमोद आश्रम महाराज, गीतानंद गिरी महाराज, महानंद महाराज, आचार्य गिरीश वशिष्ठ महाराज, आन्न्द अवस्थी महाराज आदि ने विचार रखें। मनोहर शर्मा, गोपाल, जगदीश वशिष्ठ, रामफल मलिक, गोविंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें